पानी का बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से उड़ाए 8.38 लाख रुपये

cyber Crime

साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, रोज़ नए नए मामले सामने आते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में आया है जहाँ पर एक महिला साइबर ठगों की शिकार हो गई, ठगों ने महिला को पानी का बिल अपडेट करने के बहाने से पहले बातों में फँसाया उनके खाते से ₹8,38,736.41 रुपये उड़ा लिए। घटना की रिपोर्ट साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज कराई गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता संगीता, निवासी मकान संख्या 761, नियर डीएवी पब्लिक स्कूल, आर्य नगर, बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल 2025 को उनके पति के मोबाइल नंबर पर वाट्सऐप के ज़रिए एक संदिग्ध लिंक मिला, जिसे उनके पति ने उन्हें फॉरवर्ड कर दिया।

Advertisement

संगीता ने लिंक में दिए नंबर पर कॉल किया, जहां से उन्हें पानी का बिल अपडेट करने के लिए एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। ऐप डाउनलोड करते ही उनसे 10 रुपये का ट्रांजैक्शन करने को कहा गया। ट्रांजैक्शन असफल रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार OTP आने लगे और बिना किसी अनुमति के उनके HDFC बैंक खाते से एक के बाद एक सात ट्रांजैक्शन में लाखों रुपये कट गए।

कटे गए ट्रांजैक्शनों का ब्यौरा इस प्रकार है:

Advertisement

₹36,149 (Txn ID: 250954530206)

₹2,98,648.41 (Txn ID: 250954542264)

Advertisement

₹1,99,999 (Txn ID: 250954552577)

₹1,14,939 (Txn ID: 000139354095)

Advertisement

₹82,617 (Txn ID: 000139354249)

₹1,06,384 (Txn ID: 000139354310)

Advertisement

इस धोखाधड़ी के बाद संगीता ने तत्काल ऐप को डिलीट किया और बैंक खाते को ब्लॉक करवा दिया।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर लिया है। FIR संख्या 94 दिनांक 10.04.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच HC मंजीत (1745/फरी) को सौंपी गई है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *