दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में ज्यादातर लोग सोना या फिर चांदी खरीदने से पहले दस बार सोचते हैं। वो सोने और चांदी के दाम को देखने और परखने के बाद ही उसे खरीदने का निर्णय लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के दिन सोने और चांदी की कीमत। क्या कीमतों में आया है भारी बदलवा? जानिए यहां।
दिल्ली के निकट फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है। जहां पर सभी लोग बिजनेस की दुनिया में डूबे रहते हैं। यहां पर पूरे टाइम सोने की मांग बनी रहती है। त्योहारों और शादियों के सीजन में यह बढ़ जाती है। फरीदाबाद में यदि सोने की कीमतों में बदल होता है तो उसके कई कारण होते हैं। इसके अंदर सोने की मांग, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और डॉलर की वैल्यू जैसी चीजें शामिल होती है। फरीदाबाद में आज क्या है सोने और चांदी की कीमत जानिए यहां।
फरीदाबाद और देश दुनिया में सोने की कीमत
फरीदाबाद में आज का सोने(गोल्ड) का रेट 24 कैरेट के लिए 74,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 68,750 रुपये है। इसका मतलब ये की सोने और चांदी की कीमत में बदलाव हुआ है। इन सबके अलावा भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68,910 रुपये है, वहीं बीते दिन 68,900 भाव था। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 75,150 रुपये था। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ेगी।