हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव होता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है तो कभी उमस का। लोग तेज बारिश के लिए जैसे की तरसते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर का भी यहीं हाल देखने को मिल रहा है। 21 और 22 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा में इस वक्त मानसून का कोटा पूरा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। 21 और 22 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि हरियाणा के आने वाले वाले वक्त में क्या है मानसून के हालत।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान में इस वक्त तेजी देखने को मिल रही है। सिरसा में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज हुई है। वहीं, हिसार का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में जिस तरह से बढ़ोतरी उससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। वहीं आद्रता भी बढ़ी है। विभाग की तरफ से ये कहा गया है कि 20 को एक-दो जिलों में ही वर्षा होने की संभावना है। 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो सकती है।
हरियाणा की इन जगहों पर हो सकती है बारिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें मुख्य रूप से पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इन सबके अलावा पंजाब में मानसून के बावजूद बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। पंजाब के बठिंडा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है।