फरीदाबाद में बारिश के चलते नाले में बहा शख्स, सरिये में अटका मिला शव

death

जुलाई महीने के आखिरी दिन हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश होती हुई दिखाई दी। कम से कम 6 से 8 घंटे भारी बारिश होती हुई नजर आई। इन सबके बीच बुधवार के दिन देर शाम को भारी बारिश होने के चलते एक युवक ने अपनी जान गवां दी। बल्लभगढ़ के होटल में खाना खाने के लिए आया एक युवक नाले में गिरकर बह गया। चाहकर भी स्थानीय लोग उसे नहीं बचा पाए। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर के रहने वाले मृतक युवक की पहचान प्रिंस के तौर पर हुई है।

12 घंटे के बाद गुरुवार के दिन सुबह प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ वक्त के बाद प्रिंस का शव नाले में लोहे के सरिए में अटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम के फिलहाल शव को भेज दिया गया है। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। लोगों को इस बात पर काफी गुस्सा आ रहा था कि काफी पहले ही पुलिस को युवक के बारे में बता दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वक्त पर कार्रवाई नहीं की गई। सुबह तक उस युवक की मौत हो गई। जिस जगह पर ये हादसा हुआ वो मंत्री मूलचंद शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है।

Advertisement

गड्ढे में बच्चे संग गिरी एक महिला

वहीं, फरीदाबाद के सेक्टर 37 में मौजूद सामुदायिक भवन के पास एक गड्ढा खोदा हुआ है, जिसमें बारिश के चलते पानी भर गया। उस गड्ढे में एक महिला अपने बच्चे के साथ गिर गई। बाद में उस महिला को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *