फरीदाबाद। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने सोमवार को निगम की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कर्मचारियों और अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही निगमायुक्त ने निगम कार्य को प्रभावी तरीके से करने के लिए सभी ब्रांचों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह नौ बजे आने और शाम को पांच बजे तक जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्यालय में जितने भी लम्बित काम हैं उनका निपटारा जल्द ही किया जाए। कोविड से बचाव के लिए दो गज की दूरी का पालन करने और मास्क पहनने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अभियन्ता विरेन्द्र कर्दम, क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारी विजय सिंह, निगमायुक्त की सचिव रवि वासुदेवा, प्रेम चंद वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
लोगों को गेट पर रोका जा रहा था
कोरोना के दोनों टीके लगवाने वालो को ही सरकारी दफ्तर में प्रवेश देने के सरकारी आदेश की पालना नगर निगम मुख्यालय पर देखने को मिली। यहां एक गेट पर दो कर्मचारी तैनात थे। जो पूछताछ के बाद ही लोगों को अंदर जाने दे रहे थे।खासतौर से गाड़ी में आने वालों पर ज्यादा नजर थी। हर गाड़ी का उपरोक्त मुख्यालय में प्रवेश नही दिया जा रहा था। हालांकि कोरोना की दोनो डोज के प्रमाण पत्र कर्मचारी नही देख रहे थे, लेकिन अगर कोई व्यक्ति उपरोक्त मुख्यालय में जाने की ठोस वजह नही बता पा रहा था तो उसको वापस किया जा रहा है। ऐसे लोग मुख्यालय के बाहर अपना वाहन खड़ा करने के बाद ही प्रवेश कर पा रहे थे। कर्मचारी का कहना था कि नगर निगमायुक्त के आदेश है कि लोगों की भीड़ अंदर ज्यादा नही हो पाए ओर बिना वेक्सीन वाले को भी रोकना है, इस वजह से यहां लोगों को बिना वजह नही जाने दिया जाएगा।