फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि तीन बजे चोरी की नीयत से घुसे एक व्यक्ति ने घर में सो रही महिला के गले पर तेजदार हथियार से वार कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति जाग पड़ा। इसे देख अनजान व्यक्ति छत से कूदकर फरार हो गया। घायलावस्था में महिला को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले लाया जाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पर्वतीय कॉलोनी निवासी शौकत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6-7 की रात रात्री लगभग 3 बजे वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी बीच एक अनजान व्यक्ति छत के रास्ते से उसके घऱ मे चोरी की नियत से दाखिल हुआ। एक कमरे में वह और उसकी पत्नी पत्नी रुक्साना सोए हुए थे। अनजान व्यक्ति ने रुकसाना के गले के उपर तेज धार हथियार से चोट मार दी। उसकी चीख सुनकर वह जाग उठा। यह देख वह अनजान वहां से भाग गया। जिसे पहचान नहीं सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।