दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में ज्यादातर लोग सोना या फिर चांदी खरीदने से पहले दस बार सोचते हैं। वो सोने और चांदी के दाम को देखने और परखने के बाद ही उसे खरीदने का निर्णय लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के दिन सोने और चांदी की कीमत। क्या कीमतों में आया है भारी बदलवा? जानिए यहां।
दिल्ली के निकट फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है। जहां पर सभी लोग बिजनेस की दुनिया में डूबे रहते हैं। यहां पर पूरे टाइम सोने की मांग बनी रहती है। त्योहारों और शादियों के सीजन में यह बढ़ जाती है। फरीदाबाद में यदि सोने की कीमतों में बदल होता है तो उसके कई कारण होते हैं। इसके अंदर सोने की मांग, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और डॉलर की वैल्यू जैसी चीजें शामिल होती है। फरीदाबाद में आज क्या है सोने और चांदी की कीमत जानिए यहां।
फरीदाबाद-देश में सोने-चांदी की कीमते
फरीदाबाद में आज का सोने(गोल्ड) का रेट 24 कैरेट के लिए 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 64,650 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत ₹ 91,700 है। इसका मतलब ये की सोने और चांदी की कीमत बढ़ी है। इन सबके अलावा आज 1 अगस्त को भारत में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,465 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,051 प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति हजार ग्राम रही है। इसके अलावा मार्किट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले वक्त में कीमतों में और भी बदलाव हो सकते हैं।