मंडल कार्यशाला में विधायक राजेश नागर ने दिए जीत के मंत्र

भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि : राजेश नागर फरीदाबाद। प्रवासी मंडल कार्यशाला बल्लभगढ़ का आयोजन सेक्टर दो कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर किया गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ प्रवास के प्रभारी राजेश […]

स्वच्छता से रहने वाला समाज स्वस्थ भी रहता है : राजेश नागर  

तिगांव में स्वच्छता अभियान के लिए जीतगढ़ और पड़ाव मंडी में विधायक राजेश नागर ने उठाया झाडू फरीदाबाद।तिगांव अधाना पड़ाव मंडी एवं तिगांव पंचायत जीत गढ़ में आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के लिए विधायक राजेश नागर ने जीतगढ़ में झाडू लगाया और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छता से रहने वाला समाज स्वस्थ भी रहता है इसलिए सभी स्वच्छता के महत्व को समझें। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि सभी ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रमों में बढ़ चढक़र हिस्सा लें और अपने संस्थान एवं घरों के आस-पास साफ-सफाई रखें ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने लेागों से अपने आस-पास कहीं भी गन्दे पानी को जमा ना होने देने की अपील भी की जिससे मच्छरों की पैदावार को रोका जा सके।  इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत को गांव में कूड़े के ढेरों की पूर्णत: साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रों, स्वयं सहायता समूहों, आशा वर्करों एवं स्वच्छग्राहियों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन एवं तालाबों की साफ सफाई के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए। इसके साथ साथ लोग भी अपने घरों में बने शौचालयों का प्रयोग एवं रख-रखाव बेहतर ढंग से करें और खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वह इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।  इस अवसर पर विक्रम नागर सरपंच तिगांव, वेद प्रकाश अधाना सरपंच अधाना पट्टी, पवन ब्लॉक मैंबर, सतबीर मैंबर, वीरपाल जैलदार, गौरखी नम्बरदार, जीतू, कृष्ण अधाना, राजेंद्र नागर, योगेश नागर, हरीचंद नागर, कर्मवीर अधाना, रविन्द्र अधाना, सतीश अधाना, ईश्वरी प्रसाद, विनोद एडवोकेट, सुरेंद्र मैंबर, नेहपाल बैंसला, हातम अधाना, विक्रम अधाना, बिरेन्द्र अधाना, नितिन लाला, नरेश लाला, पप्पू, ग्राम सचिव रवि भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शूटिंग पर ध्यान दिलाने के लिए सीएम से मिले विधायक राजेश नागर

ओलंपियन शूटर सिंहराज अधाना ने सीएम नायब सैनी को सौंपा ज्ञापन फरीदाबाद। ओलंपियन शूटर सिंहराज अधाना ने विधायक राजेश नागर की उपस्थिति में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीएम को […]

नॉन स्टॉप नहीं, फुल स्टॉप हरियाणा होना चाहिए बीजेपी का नारा : नीरज शर्मा

बीजेपी ने लगाया प्रदेश के विकास, निवेश, उद्योगों, रोजगार सृजन, शिक्षा व स्वास्थ्य तंत्र पर फुल स्टॉप : नीरज शर्मा फरीदाबाद, 23 जुलाईः फरीदाबाद एनआईटी से विधायक पंडित नीरज शर्मा का कहना है कि बीजेपी […]

विधायक राजेश नागर ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया आशीर्वाद 

गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वाद के लिए राजेश नागर पहुंचे श्री सिद्धदाता आश्रम  फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने आज श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम में जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से […]

ईडी और सीबीआई को हथियार बना विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं अमित शाह : चौ. उदयभान

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सेक्टर-11 में किया पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला के फरीदाबाद 89 कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. उदयभान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा […]

सिविल प्रोफेसर रोहित ने किया एनआईटी क्षेत्र का नाम रोशन : नीरज शर्मा

फरीदाबाद। बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में रोहित भाई ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है और एक नया मुकाम हमारे पूरे क्षेत्र को दिया है मैं परमपिता परमेश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि भाई […]

विधायक नीरज शर्मा द्वारा किया गया दयाशंकर गिरी रोड का उद्घाटन

विधायक नीरज शर्मा के नेतृत्व में मिला NIT फरीदाबाद को एक और तोहफा जिसमे सीवर लाइन, नाला, आरएमसी सड़क को मिली मंजूरी। जनता के बीच देखने को मिला अत्यंत उत्साह और विधायक नीरज शर्मा की […]

विधायक राजेश नागर ने 30 लाख की सडक़ लोकार्पित की

दर्जनों जगहों पर चल रहे विकास कार्यों का जनता को मिलेगा बड़ा लाभ : राजेश नागर फरीदाबाद तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज 30 लाख की लागत से निर्मित सडक़ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। वहीं तिगांव के विकास को गति भी मिली है। नागर ने आज गांव लालपुर से यमुना घाट की ओर जाने वाली सडक़ जनता को समर्पित की। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में प्रशासन आज आदमी को राहत देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हमें प्रशासनिक अधिकारी की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई होती है। आज भी अपनी समस्याएं हमें निसंकोच बताएं जिससे कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता लाई जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के लिए खोला खजाना विधायक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में बिना भेदभाव के काम की नीति को आगे बढ़ाया है। वहीं सरकारी नौकरियों में भी बिना पर्ची बिना खर्ची के पढ़े लिखे युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे लोग जब प्रशासन में आएंगे तो वह सुशासन देने का काम करेंगे। इसके साथ ही हमारी भाजपा सरकार अंत्योदय को ध्यान में रखकर सभी कार्यों को करती है जिससे कि आम आदमी तक शासन का लाभ पहुंच रहा है। आज हमारी खेल नीति, शिक्षा प्रणाली की भी सभी जगहों पर प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान, जिला पार्षद रेखा भाटी, सोनू, संदीप भाटी, टिन्कू, सुभाष भाटी, अंकित भाटी, पूर्व सरपंच अमीपुर देवेंद्र पाल, अन्नू भाटी, बलराज भाटी, पूर्व सरपंच वेदपाल, राजेश एडवोकेट, एसडीओ पंचायती राज शाबिर, जेई राजबीर आदि मौजूद रहे।

किसान मोर्चा का जनता से सीधा संबंध भाजपा की जीत में निभाता है प्रमुख भूमिका : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित   फरीदाबाद। भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज अपने तिगांव कार्यालय पर आयोजित जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से […]