KGP एक्सप्रेसवे: गंगा स्नान कर लौट रहे 2 लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

बल्लभगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर छांयसा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलवल के होडल निवासी सतपाल और उम्मेद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

होडल निवासी कुछ परिवार के साथ श्राद्ध से ठीक एक दिन पहले एक आयशर कैंटर में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। शुक्रवार देर रात सभी वहां से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे छांयसा टोल प्लाजा के पास सभी फ्रेस होने के लिए नीचे उतरे थे। कुछ देर बाद सभी वापस कैंटर में चढ़ गए, लेकिन 33 वर्षीय सतपाल और 42 वर्षीय उम्मेद लघुशंका करने सड़क की दूसरी ओर चले गए। जब वह दूसरी ओर से आने लगे तो सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकत्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के बाद पिकअप समेत मौके से फरार चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement

कारोबारी थे दोनों : जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कारोबारी थे। बताया जा रहा है कि सतपाल का अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। साथ ही वह दुकान भी करते थे। इसके अलावा उम्मेद इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम चलाते थे। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। दोनों ने हरिद्वार जाने की योजना गुरुवार को बनाई थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इनके साथ गए थे।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *