बल्लभगढ़: शादी में डीजे बजाने से किया मना तो युवक पर हुआ हमला

बल्लभगढ़। थाना धौज क्षेत्र के गांव आलमपुर में शादी समारोह में डीजे बजाने से मना करने पर युवक ने हमला कर एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया। आंख में गंभीर चोट लगने से उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नूहं मेवात के गांव सिधरावत निवासी हंसराज ने पुलिस से शिकायत की है कि थाना धौज क्षेत्र के गांव आलमपुर में राम कर्ण की लड़की शादी थी। बरात आने के बाद चढ़त हो रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था। गांव में अंदर किसी की मौत होने के कारण डीजे बंद कर दिया गया था।

Advertisement

आरोप है कि गांव का ही एक लड़का पहुंचा और उसने डीजे बजाने की बात कही। गांव में मौत होने के कारण जब हंसराज ने डीजे बजाने से मना कर दिया तो लड़का भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने किसी नुकीली चीज से हंसराज की आंख में वार किया। आंख में चोट लगने से खून बहने लगा।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *