चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के विकास की होगी जीत- राजेश नागर

फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने चंडीगढ़ नगर निगम वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी सविता गुप्ता के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर वार्ड चार के क्षेत्रों में श्री नागर ने डोर टू डोर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। हमने हरियाणा में बिना भेदभाव के सरकार चलाकर लोगों को दिखा दिया है कि ऐसे भी सरकार चलाई जा सकती है।

Advertisement

जबकि पिछली सरकारों के राज में कुछ लोगों और प्रदेश के कुछ हिस्सों में काम होते थे। आज मनोहर राज में बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार मिल रहे हैं। प्रदेश की सभी नगर निगमों में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य हो रहे हैं।

नागर ने कहा कि हमने चंडीगढ़ को पहले से अधिक सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने में काफी काम किया है। इस काम को और आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम में भी अधिक से अधिक भाजपा के पार्षद भेजिए। जिससे आपको बेरोकटोक विकास हो सकें।
चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री कर्णदेब कंबोज, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, हांसी से विधायक विनोद भयाना, निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर आदि भी चुनाव प्रचार में साथ रहे।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *