बेहतर कार्य के लिए भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित

फरीदाबाद, 28 फरवरी : भाजपा जिला कार्यालय गुडग़ांव में आयोजित प्रदेश स्तर की संगठनात्मक बैठक में फरीदाबाद युवा मोर्चा की टीम को बेहतरीन कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला के रूप में सम्मानित किया गया। गुडग़ांव में सम्पन्न हुई इस मीटिंग में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने भाजयुमो फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला को जिला फरीदाबाद में पार्टी के हित एवं विस्तार के लिए किए गए कार्यों के लिए मेमेंटो देकर सम्मानित किया। इस संगठनात्मक बैठक में भाजयुमो जिला फरीदाबाद सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में सम्मानित किया गया।

Advertisement

रविन्द्र राजू ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला को इस बात का श्रेय दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में जिला फरीदाबाद युवा मोर्चा बेहतरीन कार्य कर रहा है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर राजू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री गौरव गौतम, भाजयुमो हरियाणा प्रदेश प्रभारी वरुण श्योरान, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुमित हुड्डा व योगिंदर शर्मा और सभी भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, सभी भाजयुमो जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *