मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना: किसान को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार

फरीदाबाद, 06 जनवरी। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने की दिशा में प्रदेश सरकार पूर्णत: प्रयासरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा समय समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें अनुदान भी दिए जा रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने इसी क्रम में अब प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने व प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने व साथी किसानों को सर्वोत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना‘ की शुरुआत की है।

Advertisement

कृषि विभाग के उपनिदेशक डाँ महावीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीक जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाँच लाख रूपए व द्वितीय पुरस्कार तीन-तीन लाख रुपए के दो, तृतीय पुरस्कार एक-एक लाख के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

वहीं जिला स्तर पर 50-50 हजार रूपए के चार पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को www.agriharvana.gov.in की वेबसाईट पर जाकर मुख्यमन्त्री प्रगतिशील किसान सम्मान पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण आगामी 15 जनवरी 2022 तक खुला रहेगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *