निगम की लापरवाही : छह वर्ष बाद भी 20 ओवरहेड में नहीं पहुंचा पानी, टंकी हो रहे जर्जर

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के सभी लोगों को पानी की आपूर्ति करने के मकसद से बनाये गए 20 ओवरहेड (पानी की टंकी) में छह साल बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। नगर निगम के पास पानी की उपलब्धता कम होना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। नतीजतन अब ओवरहेड जर्जर हो रहे हैं। इससे जहां लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं, वहीं, नगर निगम को उनकी मरम्मत के रूप में आर्थिक नुकसान होगा।

बिना मोटर के लोग भर सकते थे पानी

Advertisement

गौरतलब है कि नगर निगम ने नगर निगम ने जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत करीब 493 करोड़ रुपए की रेनीवेल योजना बनाई थी। इसके तहत यमुना किनारे 10 रेनीवेल लगाए गए। योजना के तहत शहर में अलग-अलग जगह करीब 20 ओवरहेड बनाये। ताकि प्रेशर से लोगों के घरों तक पानी सप्लाई किया जा सके और लोगों को अपनी पानी की टंकी भरने के लिए बिजली की मोटर नहीं चलानी पड़े। इसके अलावा इनके लिए जगह की भी कम जरूरत थी। खासतौर से घनी आबादी वाली कॉलोनी में ओवरहेड तामीर किये गए थे, क्योंकि वहां बूस्टर वनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। बहरहाल, गरीबों के लिए डबुआ और बापू नंबर में बनाये गए आशियाना की तरह नगर निगम की ओवरहेड बनाने की योजना भी आपेक्षित कामयाब नहीं हो सकी। काफी ओवरहेड में अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। नगर निगम अब बूस्टर (जलघर) से पानी आपूर्ति कर रहा है।

रेनीवेल से 70 फीसदी आबादी को पानी की आपूर्ति

Advertisement

दरअसल नगर निगम की सीमा में लोगों को रेनीवेल और ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है।इसमें करीब 70 फीसदी आबादी को रेनीवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ओर नगर निगम ने यमुना किनारे 22 रेनीवेल लगाए हुए हैं। इनमे 10 रेनीवेल नगर निगम ने जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रेनुवेल मिशन के तहत लगाए और 12 रेनीवेल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरईण ने लगाए है। हालांकि अब सभी 22 रेनीवेल का संचालन एफएमडीए ने अपनी अधीन ले लिया है। गौरतलब है कि रेनीवेल से पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने के लिया है।

एनआईटी, बल्लभगढ़ विधानसभा इलाके में कई ओवरहेड

Advertisement

नगर निगम सीमा में घनी आबादी वाली कालोनियों की संख्या एनआईटी ओर बल्लबगढ़ विधानसभा इलाके में ज्यादा है। जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी इनमे मुख्य हैं। यहां के लोगो को पानी की आपूर्ति करने के लिए सेक्टर-25 में जलघर के पास ओर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के पास ओवरहेड बनाए हुए हैं। सेक्टर-55 निवासी गुरमीत का कहना है कि नगर निगम के ओवरहेड सफेद हाथी बने हुए है। छह साल बाद भी इनमे पानी नही आया है। उन्होंने कहा की इनका इस्तेमाल नही होने की वजह से अब संबंधित ओवरहेड अब जर्जर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अनेक बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी ओवरहेड में पानी नही आ पाया है। उन्होंने बताया कि निगम् अधिकारी पानी की उपलब्धता नही होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *