साइबर ठगी : डीलरशिप दिलाने के नाम पर अटाली के युवक साढ़े पांच लाख हड़पे

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने इफ्को फर्टिलाइजर की डीलरशिप दिलाने के नाम पर अटाली के एक युवक ने साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अटाली निवासी अमनदीप सिंह नीलम चौक के समीप किसी दफ्तर में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने एक लिंक पर इफ्को फर्टिलाइजर की डीलरशिप लेने के लिए फार्म भरा था। इसके बाद रवि वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को नेशनल फर्टिलाइजर में कार्यरत बताया। इसके बाद उसने एक मेल किया, जिसमें सुरक्षा राशि समेत कई मदों के नाम पर रुपये भेजने के कहा गया। पीड़ित ने दिए गए खाता नंबरों में रुपये जमा करा दिए।

Advertisement

ऑनलाइन रुपये भेज दिए। इसके बाद आकाश दीक्षित नामक युवक ने फोन किया। उसने साढ़े चार लाख रुपये और जमा करने को कहा। इस दौरान साइबर ठगों ने कहा कि इसमें एक लाख 99 हजार की राशि वापस हो जाएगी। यह आपको डीलरशिप मिलने के बाद वापस मिलेगी।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *