OYO में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

फरीदाबाद : बदरपुर सैद में एक व्यक्ति का गेस्ट हाउस में शव मिलने से सनसनी मच गई। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक व्यक्ति का नाम विमल है, जिसका शव सोफे पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे तक विमल ठीक था और सोफे पर लेटा हुआ था। इसके बाद विमल को अचानक कोई दिक्कत हुई है।

विमल की बहन पूनम का आरोप है कि गेस्ट हाउस मालिक ने इस बारे में उन्हें सही समय पर जानकारी नहीं दी। मौके पर आकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। जांच के लिए मृतक का बिसरा लैब भेज दिया गया है। उसके बाद ही पता लगेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। मृतक मूल रूप से कन्नौज के रहने वाला था। वह बदरपुर सैद गांव के निकट चौधरी गेस्ट हाउस में नौकरी करता था।

Advertisement

सोमवार रात वह गेस्ट हाउस में था। मंगलवार सुबह अपने कमरे से रिसेप्शन पर चाय मंगाने के लिए कॉल की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गेस्ट हाउस में ठहरे हुए व्यक्ति ने गेस्ट हाउस के मालिक पवन चौधरी से संपर्क किया। उसने भी विमल को फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह सभी रिसेप्शन पर पहुंचे। देखा विमल सोफे पर मृत पड़ा है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस मालिक ने इस बारे में उन्हें सही समय पर जानकारी नहीं दी, जबकि विमल की मौत चार बजे हो चुकी थी।

दूसरा कारण ये बताया गया कि यहां वेतन देने में देरी की जाती थी, जिसके बारे में विमल ने बताया था। थाना प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विमल को ह्दयाघात हुआ है, लेकिन बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *