फरीदाबाद: 5 फरवरी 2022 से खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 का होगा आयोजन

फरीदाबाद। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया की खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन दिनांक 05 से 14 फरवरी 2021  तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के 25 खेलों में अण्डर 18 वर्ष (लडके व लडकियां) का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया की हरियाणा राज्य की और से टीम ईवेन्ट में भाग लेने वाली (लडके व लडकियां) अण्डर 18 वर्ष आयु वर्ग (Born on or after 01/01/2003) टीमों के खिलाडियों के चयन हेतु ट्रायल निम्न स्थान व तिथियों में लिया जाने है।

   उन्होंने बताया कि कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल व बास्केटबॉल जैसे खेलों के लिए लड़कियों का ट्रायल 19.12.2021 व लड़कों के लिए इन सभी खेलों का ट्रायल 20.12.2021 को होंगे।

Advertisement

   इनमे कबड्डी का ट्रायल सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में, खो-खो का ट्रायल महाबीर स्टेडियम हिसार में, हैंडबॉल का ट्रायल महाबीर स्टेडियम हिसार में, वॉलीबॉल का ट्रायल कर्ण स्टेडियम करनाल में, फुटबॉल का ट्रायल कर्ण स्टेडियम करनाल में, हॉकी का ट्रायल मार्कण्डेषवर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद(कुरूक्षेत्र) में, बास्केटबॉल के ट्रायल कैथल स्टेडियम सैक्टर-21 कैथल में होंगे। अतः जो भी खिलाडी ट्रायल देने का इच्छुक है वह दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान पर रिर्पोट करना सुनिश्चित करें।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *