फरीदाबाद: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले भगोड़े आरोपी को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- महिला थाना एनआईटी की टीम ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में भगोड़े चल रहे आरोपी अमरजीत को बिहार से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी अमरजीत उत्तर प्रदेश के गांव लठूडीह जिला गाजिपूर का रहने वाला है फरीदाबाद के दयाल नगर में किराए के मकान पर रह रहा था। मई 2021 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisement

जिसमे आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने गांव लठूडीह जिला गाजिपूर चला गया था। इस मामले में आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। जिसके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

आरोपी को पकड़ने के लिए महिला थाना एनआईटी फरीदाबाद की प्रबंधक थाना इस्पेक्टर माया के दिशा निर्देश अनुसार टीम गठित की गई। पुलिस टीम में शामिल अनुसंधान अधिकारी ASI जितेन्द्र, L/ASI सोनिका और सिपाही सुमित के द्वारा आरोपी के गांव में तीन बार रेड डाली जो आरोपी पहली दो रेड में पुलिस के हाथ नही लगा।

Advertisement

महिला थाना एनआईटी की टीम एएसआई सोनिका और एएसआई जितेंद्र ने तीसरी रेड में पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया है। आरोपी से पूछताछ पूरी करने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *