अगले वर्ष रोडवेज को मिलेंगी 809 नई बस: मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद/बल्लभगढ़। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने घोषणा की है कि नए वर्ष 2022 में प्रदेश में 809 नई बसें चलाई जाएंगी। इसमें मार्च माह तक 350 आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त बस रोडवेज के बेड़े शामिल हो जाएगी। शनिवार को इस संबंध में परिवहन मंत्री ने प्रदेश के कई जिलों की रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अपने स्थानीय सेक्टर-8 कार्यालय पर बैठक की।

कर्मचारियों का नेतृत्व यूनियन के प्रधान वीरेंद्र धनखड़ कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ रोडवेज में कर्मचारियों, अधिकारियों और यात्रियों के लिए बेहतर यातायात के क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी साझा किए।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि रोडवेज बेड़े में लगभग 809 नई बसें शामिल करवाने और कर्मचारियों को प्रमोशन देने व रोडवेज विभाग में किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए हरियाणा की रोडवेज यूनियन ने मंत्री का आभार प्रकट कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि रोडवेज एक आम व्यक्ति का जहाज है। रोडवेज के चालक और परिचालक हरियाणा रोडवेज की जान है। इस अवसर पर उन्होंने रोडवेज द्वारा कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए बेहतर तरीक़े से यातायात सुविधाओं कार्य करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की कि इसी तरीके से रोडवेज बेड़े में नई बसे आती रहे और कर्मचारी के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी पीठ थपथपाते रहे तो निश्चित तौर पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी आम जन बेहतर यातायात सुविधाएं देने में देश में नम्बर होगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *