देश की विविध भाषाओं की खूबियां जानेंगे फरीदाबाद के छात्र

फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों के छात्र प्रतियोगिताओं के जरिए देश की विभिन्न भाषाओं की विविधता के बारे में जागरूक बनेंगे। दरअसल, स्कूलों में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत के स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी हो चुके हैं।

गौरतलब है कि यूनेस्को की ओर से हर साल 21 फरवरी को दुनिया भर में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दुनियाभर में बोली जाने वालीं भाषाओं के बारे में जानकारी देना और मातृभाषा के प्रसार को बढ़ावा देना ही इसका मकसद है। इसे लेकर स्कूली छात्रों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

एक भारत श्रेष्ठ भारत रहेगी थीम: सीबीएसई की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मातृभाषा दिवस को सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूल में छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए छात्रों को देश की भाषाई विविधता और एकता के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं, उन्हें मातृभाषा के साथ ही दूसरी भाषाओं के सम्मान का भी संदेश दिया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे छात्र: योजना के तहत स्कूलों में भाषण, वाद-विवाद, गायन, निबंध लेखन, पेंटिंग और संगीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही नाटक प्रदर्शन, प्रदर्शनी और वक्तव्य के जरिए उन्हें विभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस संबंध में उत्सव की रिपोर्ट बनाकर सीबीएसई की ओर से जारी किए गए लिंक पर 24 फरवरी तक भेजनी होगी।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *