फरीदाबाद: यमुना किनारे गांवों की जमीन हुई महंगी

फरीदाबाद। यमुना किनारे के गांवों की जमीन महंगी हो गई है। यहां जमीन के सर्किल रेट करीब 37 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं। नए सर्किल रेट एक जनवरी से लागू हो जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधीश ने जिले में सर्किल रेट तय करके लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यमुना किनारे स्थित गांवों की जमीन के सबसे अधिक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। छह गांवों की जमीन के रेट अब 55 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गया है, जबकि शहर की कुछ कॉलोनियों में सात से 14 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। शहर में अधिकांश इलाकों में सर्किल रेट बीते साल की तरह यथावत रखे गए हैं। इसमें कुछ कॉलोनियों और फ्लोरवाइज भी सर्किल रेट 16 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। नए सर्किल रेट फरीदाबाद और बड़खल इलाकों में बढ़ाए गए हैं। बल्लभगढ़, दयालपुर, तिगांव और धौज आदि में सर्किल रेट बीते वर्ष की तरह यथावत रखे गए हैं।

Advertisement

किसानों को लाभ होगा

यमुना किनारे की जमीन का सर्किल रेट बढ़ने से बाजार भाव भी बढ़ जाएगा। इससे जमीन बेचने वाले किसानों को फायदा होगा। यमुना किनारे गांव ददसिया, बसंतपुर, सलारपुर, नसूरपुर, असलातपुर आदि की जमीन के रेट प्रति एकड़ 37 फीसदी से अधिक बढ़ाए गए हैं। सभी गांवों की जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। मास्टर-प्लान 2031 में फरीदाबाद का विकास यमुना किनारे के इलाके में ही होगा। इसके मद्देनजर किसानों की जमीन का सरकार अधिग्रहण करेगी या फिर निजी कंपनियां विकास में भागीदार बनेंगी।

कॉलोनियों और फ्लोर अनुसार फ्लैट के सर्किल रेट भी बढ़े

शहर की कुछ कॉलोनियों और इलाकों में फ्लोर अनुसार फ्लैट के सर्किल रेट भी बढ़ाए गए हैं। इनमें डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, एसजीएम नगर, संजय कॉलोनी और सैनिक कॉलोनी में जमीन के सर्किल रेट 14 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। पुराने सेक्टरों में सर्किल रेट में ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है।

Advertisement

शहर में सर्किल रेट में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। बाजार में अभी ‘वास्तविक ग्राहक है, इसलिए बाजार पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ेगा।

डबुआ और जवाहर कॉलोनी में भी रेट बढ़े

लाइसेंसशुदा कॉलोनियों और ग्रेटर फरीदाबाद समेत शहर के अन्य इलाकों में भी फ्लैट के फ्लोरवाइज सर्किल रेट प्रति फुट करीब 14 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी आदि में अब 16 से बढ़ाकर 17 हजार रुपये वर्गगज और एसजीएम नगर व संजय कॉलोनी आदि में 16 से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिवर्ग गज सर्किल रेट किया गया है। फरीदाबाद तहसील में ग्राउंड फ्लोर का रेट छह हजार से बढ़ाकर 6200 रुपये से अधिक प्रति वर्ग फुट तय किया गया है।

Advertisement

इन परियोजनाओं से बदलेगी ग्रेटर फरीदाबाद की तस्वीर

-यमुना पर बनने वाले मंझावली पुल को शहर के विभिन्न इलाकों से जोड़ा जाएगा

-दादरी-मुंबई रेल कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे से शहर के इलाके जुड़ेंगे

Advertisement

-आईएमटी के निकट विकास की परियोजनाओं की संभावनाएं

-यमुना किनारे के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के निकट विकास की संभावनाएं

Advertisement

-दिल्ली सीमा से सटे इलाके में ऊंची अट्टालिकाओं की परियोजना

फरीदाबाद में ये जमीन हुई महंगी

Advertisement

इलाका 2021 2022 बढ़ा फीसदी

फरीदाबाद मौजा 2.10 करोड़ 2.10 करोड़ —-

Advertisement

वजीरपुर 1.53 करोड़ 1.75 करोड़ 12 फीसदी

बुढ़ेना, बडोली 1.56 करोड़ 1.65 करोड़ 12 फीसदी

Advertisement

मवंई 75 लाख 1.00 करोड़ 33 %

तिलपत, पल्ला 75 लाख 1.00 करोड़ 33 %

Advertisement

सेहतपुर 64 लाख 80 लाख 25 %

अंगवानपुर 64 लाख 80 लाख 25 %

Advertisement

इस्मालपुर 64 लाख 80 लाख 25 %

बसंतपुर 51 लाख 60 लाख 18 %

Advertisement

सलारपुर 40 लाख 55 लाख 37%

नसूरपुर, असलत 40 लाख 55 लाख 37%

Advertisement

ददसिया 40 लाख 55 लाख 37%

(सर्किल रेट प्रति एकड़ में है)

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *