MCF के SDO सुमेर सिंह के खिलाफ महिला आर्किटेक्ट ने दर्ज़ कराई छेड़छाड़ की FIR

फरीदाबाद: महिला से छेडख़ानी करने और उससे अभद्र भाषा बोलते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस के सामने एसडीओ सुमेर सिंह को गिरफ्तार करने की चुनौती होगी। इस मामले में महिला शिकायतकर्ता को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एडवोकेट नीरज गौड़ व प्रत्युष शर्मा ने इस मामले में अथक प्रयास किए, वरना एसडीओ सुमेर सिंह इतना रसूखदार है उसके खिलाफ मामला ही दर्ज न होता।

बता दें कि सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 फरीदाबाद निवासी शिखा ने एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ सेक्टर 21 ए महिला थाना को शिकायत दी थी इस शिकायत में एसडीओ सुमेर सिंह के के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए जिसमें महिला शोषण छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप शामिल है पुलिस ने मंगलवार देर शाम को एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड की धारा 354्र और 506 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है

Advertisement

इस मामले में अब शिकायतकर्ता महिला शिखा सिंगला द्वारा अदालत में अपने बयान दर्ज करवाने जाना है उसके बाद सुमेर सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक जाएगी हालांकि पीडि़त महिला का आरोप है कि पुलिस का एक बड़ा अधिकारी सुमेर सिंह को बचाने में लगा हुआ है शिखा सिंघल का कहना है यह अधिकारी सुमेर सिंह को गिरफ्तारी से बचाने का भरपूर प्रयास कर रहा हैलेकिन फिर भी वह अपनी पूरी लड़ाई लड़ेगी और एसडीओ सुमेर सिंह को गिरफ्तार करवा के रहेगी

इस प्रकरण से जुड़ा है पूरा मामला

बता दें कि सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 फरीदाबाद की रहने वाली शिखा सिंघल नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ महिला थाना सेक्टर 21ए में 27 11 2021 को शिकायत दी थी इसमें नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह पर शारीरिक व मानसिक शोषण के साथ जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए है जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 मैं रहने वाली आर्केटेक सिखा सिंगल ने महिला थाना सेक्टर 21ए को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एसडीओ सुमेर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है

Advertisement

वह एक कामकाजी महिला है और काम के सिलसिले में नगर निगम के सर्वे विभाग में जाती है मैं जब भी निगम जाती है तो एचडी सुमेर सिंह उसे कंप्रोमाइज करने की बात कहता है ऐसा ना करने पर वह धमकी देता है और उनका काम ना करने की भी चेतावनी देता है

एसडीओ सुमेर सिंह ने अभद्र व्यवहार किया

मैं जब भी निगम में गई उसे सुमेर सिंह की गंदी नजरों का सामना करना पड़ा परंतु महिला होने के कारण वह उसकी सारी हरकतों को अनदेखा करती रही जिसके चलते उसके हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब वह सरेआम अभद्र व्यवहार करने में नहीं चूकताइससे पहले भी वह कई बार सुमेर सिंह के खिलाफ शिकायत कर चुकी है परंतु अधिकारियों द्वारा डरा कर शिकायत वापस कर दी जाती महिला होने के कारण उसे दबा दिया जाता और सुमेर सिंह के हौसले बुलंद होते गए मगर इस बार हिम्मत करके उन्होंने अपनी शिकायत महिला थाने में दी उसके संघर्ष के बदौलत ही पुलिस ने एसडीओ सुमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Advertisement

पीडि़त महिला ने कहा वह पुलिस कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करतीपुलिस कमिश्नर से उसका निवेदन है कि जल्द से जल्द एसडीओ सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाए

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *