खोरी के बेघर लोगों को मिलेगा 6 महीने का किराया, 2000 रुपये प्रतिमाह

फरीदाबाद। खोरी के बेघर लोगों को 2000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छह महीने का मकान का किराया 12 हजार रुपये लोगों के बैंक खाते में नगर निगम प्रशासन भेजेगा। बीते दिनों खोरी निवासियों के हालात देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

बता दें छह महीने का मकान का किराया देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पंजीकरण किया है, लेकिन पर्याप्त समय नहीं मिल पाने के कारण करीब 612 लोग ही अपना पंजीकरण करा सके।

Advertisement

ऐसे में लोगों ने पंजीकरण के लिए 31 जनवरी तक समय बढ़ाने की मांग की है। जबकि नगर निगम ने जो 1403 लोगों की सूची जारी की है। उन लोगों को पंजीकरण के लिए एक शपथ पत्र देना है।

मामले में खोरी निवासी रेखा, फातिमा, मनोज, बह्मसिंह आदि ने हिंदुस्तान न्यूज़ को बताया बताया कि शपथ बनवाने में समय लगता है। कई लोग दिल्ली से शपथ पत्र बनवाकर ले लाएं हैं, जो मान्य नहीं है। इस आवेदन के साथ जारी की गई सूची की क्रमांक संख्या और किराए पर कहां रहे ऐसा शपथ पत्र आवेदन के साथ जमा करवाना है।

Advertisement

नगर निगम जल्द ही इन आवेदनकर्ताओं को किराए का भुगतान करेगा। इसके अलावा नगर निगम ने दावा किया है कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं आया है। वे अपना दावा नगर निगम में प्रस्तुत कर सकते हैं।

अगर कागजात और दावे सही पाए गए तो उन्हें भी इस सूची में शामिल किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जो लोग किराए के लिए आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं, वे मुख्यालय में आकर आवेदन दे सकते हैं। अगर सूची में नाम है तो उन्हें किराए का भुगतान किया जाएगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *