कौन जीतेगा पार्षद बनाम अफसर की लड़ाई में

पार्षद जयवीर खटाना, उनके पिता धर्मवीर खटाना व उनके समर्थकों पर सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट, गाली गलौच व मुहं पर कीचड़ लपेटने का आरोप
फरीदाबाद : सियासत जो न करवाये थोड़ा है। पार्षद द्वारा एक महिला को बहला-फुसलाकर षडय़ंत्र के तहत सैक्टर-55 चौकी में झूठी शिकायत करवाने व नगर निगम फरीदाबाद के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश वधवा को बंधक बनाने, मारपीट करने व गाली-गलौच करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पार्षद जयवीर खटाना पर महिलाओं की आड़ लेकर काउंटर अटैक करने का आरोप लगाया है।  कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि रविवार को सैक्टर-25 स्थित जलघर परिसर में वार्ड नम्बर-3 के पार्षद जयवीर खटाना और उनके पिता धर्मवीर खटाना तथा उनके समर्थकों द्वारा एफएमडीए के एक्सईएन मदनलाल शर्मा के साथ मारपीट करने, मुंह पर कीचड़ लपेटने, गाली-गलौच करने के विरुद्ध पार्षद जयवीर खटाना के खिलाफ एफएमडीए द्वारा सैक्टर-58 थाने में दर्ज मुकदमे के बाद कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व म्यूनिश्पिल ईम्पलाईज फेडरेशन नगर निगम फरीदाबाद तथा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने निगमायुक्त से भेंट की और इस घटना पर आक्रोश जताया।
हड़ताल का ऐलान
निगमायुक्त ने एफएमडीए की तर्ज पर ही दोषी पार्षद व उसके पिता तथा अन्य दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस आयुक्त को एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व म्यूनिश्पिल ईम्पलाईज फेडरेशन ने दोषी पार्षद व उसके पिता की गिरफ्तारी, झूठी शिकायत की सत्यता की जांच कर शिकायत को रद्द करने की मांग करते हुए जलापूर्ति एवं फायर विभाग की सेवाओं को छोड़ते हुए अन्य सभी कार्य बंद कर हड़ताल का ऐलान कर दिया।
कल से नगर निगम का कोई भी अधिकारी गांव खोरी में चल रही तोडफ़ोड़ में नहीं जायेगा। यह ऐलान आज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के राज्य उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, सदस्य सुभाष फेटमार, म्यूनिश्पिल ईम्पलाईज फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान, वरिष्ठ उपप्रधान शाहबीर खान व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिय़ा, कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला ने संयुक्त रूप से किया।
गाली गलौच करना पार्षद का पेशा : नरेश कुमार शास्त्री
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, म्यूनिश्पिल ईम्पलाईज फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान ने कहा कि पार्षद जयवीर खटाना व उसके पिता धर्मवीर खटाना आए दिन कर्मचारियों के साथ मारपीट करना, गाली गलौच करना, इनका पेशा बन गया है और कल 11 जुलाई को नगर निगम के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश वधवा व एफएमडीए के एक्सईएन मदनलाल शर्मा के साथ मारपीट की, मुंह पर कीचड़ लपेटी व गाली दी। इस कृत्य से नगर निगम के कर्मचारियों में दोषी पार्षद व उसके पिता के खिलाफ भारी आक्रोश है।
जिसके चलते कल से निगम मुख्यालय पर सम्पूर्ण हड़ताल शुरू की जायेगी। संघ नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक पीडि़त अधिकारियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। दोनों संगठनों के नेताओं ने यह भी ऐलान किया है कि तीन दिन के अंदर-अंदर न्याय नहीं मिला तो जलापूर्ति व फायर विभाग में भी मुकमल हड़ताल शुरू हो जायेगी।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *