फरीदाबाद में 12 और 15 साल के दो बच्चे लापता

फरीदाबाद। फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्र से 12 साल की एक किशोरी और 15 साल का एक किशोर चार दिन पहले रहस्यमय स्थिति में गायब हो गए। पुलिस ने शिकायत पर गुरुवार को दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।

जीवन नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसका 15 साल का एक बेटा है। पहले भी अपनी मर्जी से कई बार घर से चला गया था, जो वापस आ जाता था। 15 नवंबर को वह ट्यूशन गया और अपने साथ दस हजार रुपये ले गया। वह आज तक वापस नहीं आया। इसी प्रकार एक ने बताया कि उसकी 12 साल की एक बेटी 7वीं में पढ़ती है। 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से उसकी बेटी लापता है। उसे रिश्तेदारियों व आसपास में तलाश किया गया, लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *