ऑपरेशन मजनूं के अभियान के तहत दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने दो मनचलों को दबोचा

फरीदाबादः- पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण करते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए दुर्गाशक्ति पुलिस वाहिनी को महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

इसी के चलते सेन्ट्रल जोन की दुर्गाशक्ति पुलिस टीम बदरपुर बॉर्डर पर सादे वर्दी में तैनात थी। टीम में महिला सिपाही नीतू, प्रवीण, पूनम तथा सिपाही अनिल व सौरभ शामिल थे और वे अलग-अलग स्थानों से हर आने-जाने वालों पर नजर रखते हुए वहाँ पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे थे।

Advertisement

इतने में दो मनचले एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वहाँ से गुजरे। पीड़ित महिला मनचलों से बचने के लिए तेज कदमों के साथ आगे भीड़ की ओर बढ़ रही थी।

दुर्गाशक्ति की महिला सिपाही को समझते देर ना लगी और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसने दोनों मनचलों को रोका।

Advertisement

फिर कुछ दूरी पर मनचलों के नजर से छिपी हुई दुर्गाशक्ति की सहयोगी वर्दीधारी पुलिस टीम सामने आयी और मनचलों को काबू किया।

दोनों आरोपी सुनील और प्रिंस उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहनेवाले हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया।

Advertisement

 

दोनों आरोपी सुनील और प्रिंस उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहनेवाले हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया।

Advertisement

 

 

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *