भाजपा युवा मोर्चा ने किया ‘नमो क्विज कंपटीशन’ का आयोजन

प्रतियोगिताओं से टेस्ट होता है बच्चों का आई क्यू लेवल : पंकज सिंगला

फरीदाबाद, 29 सितंम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने के उद्देश्य लगातार शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग स्कूलों में ‘नमो क्विज कंपटीशन’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवनकाल एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दून भारती पब्लिक स्कूल, दुर्गा एंक्लेव, सेहतपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारती भांकुनी स्कूल प्रिंसीपल एवं जिला सचिव भाजपा व चेयरपर्सन स्कूल मनीष डंगवाल सहित युवा मोर्चा मंडल की पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम का आयोजन अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सेहतपुर युवा मोर्चा एवं उनकी टीम अमित त्यागी, जयंत कपासिया, शिवम अग्रवाल, एल के तिवारी, मनोज पंडित, चंदन सिंह द्वारा किया गया। जबकि नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन वृतांत एवं भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को बच्चेे अपनी कला के माध्यम से प्रकाशित करेंगे।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है साथ ही साथ बच्चों का आईक्यू लेवल भी इससे टेस्ट होता है। प्रतियोगिता मेंं प्रथम स्थान पर हर्षिता रंजन, द्वितीय स्थान पर बाहरवीं के अखिलेश शुक्ला तथा तीसरे स्थान पर नौवीं कक्षा के कृष्ण यादव रहे। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा वैक्सीनेशन कैंप, 4 अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन कर चुकी है। दून भारती स्कूल के अलावा डबुआ कॉलोनी स्थित केडी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एवं नंगला एंक्लेव पार्ट-2 स्थित केडी कॉन्वेंट स्कूल में सचिन ठाकुर जिला महामंत्री एवं आदेश यादव नंगला मंडल अध्यक्ष द्वारा ‘नमो क्विज कंपटीशन’ का आयोजन किया गया। जिनमें कविन्द्र चौधरी मंडल अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा मंडल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा स्कूल प्रिंसीपल श्रीमती विमला यादव, चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ, मनीष यादव एवं डबुआ मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल दीक्षित, मुजेसर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी कुमार, महामंत्री प्रियांशु, पाली मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार सहित युवा मोर्चा नंगला मंडल की समस्त टीम मौजूद रही। इन तीनों स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओ में कुल 500 बच्चों ने ‘नमो क्विज कंपटीशन’ में हिस्सा लिया। जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *