फरीदाबाद में शुक्रवार को कोरोना के 407 मामले आए, 1061 मामलें हुए ठीक

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 407 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 1061 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 94.98 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 122 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 5318 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 5440 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 4005 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1434321 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 123012 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1307424 लोग नेगेटिव मिले।          

Advertisement

अब तक जिला में 318 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 6 केस वेंटिलेटर और 27 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.58 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 94.98 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 4.42 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।          

एडीसी सतबीर मान ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डायल करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।

Advertisement

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1365694 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1310773 हो गई है। इसके अलावा 54921 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *