एनआईटी के विधायक एवं पूर्व सीपीएस के आरोप निराधार: मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन, खनन एवं उच्चतर शिक्षा विभाग विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि एमसीएफ के घोटाले की जांच में सरकार दूध का दूध और पानी का पानी कर जांच कराएगी, जो भी दोषी होगा उसको किसी भी सुरत में नही बक्शा जायेगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है। जो भी भ्रष्टाचार में दोषी पाया जाता है उसे जेल जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि एमसीएफ के विकास कार्यों की जांच वर्ष 2005 से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनआईटी के विधायक एवं पूर्व सीपीएस दोनों के आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा राज में नहीं बल्कि अपने पूर्व में कांग्रेस राज के भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की आवाज उठाएं तो सरकार उसकी भी जांच निष्पक्ष रूप से करेगी। विपक्ष भाजपा सरकार की जांच पर भरोसा रखें।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज सोमवार को दोपहर बाद सैक्टर-8 मे अपने कार्यालय प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ में तो एमसीएफ के करीब 80 करोड़ रुपये की धनराशि के रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। जो किसी से नही छुपे हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा माइनिंग विभाग 4500 करोड़ रुपये की धनराशि के मुनाफे में चल रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वे हरियाणा के वजीर है और लोगों की प्रदेश में कहीं भी समस्याएं सुनना और उन्हें दूर करना उनका कर्तव्य है।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *