बुजुर्ग महिला से छीना बैग, 20 मीटर घसीटा


फरीदाबाद : शहर में अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब उनको पुलिस का जरा भी भय नहीं रहा। अपराधियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सैक्टर-21 सी में एक बुजुर्ग महिला का बैग छीनने का प्रयास किया। जब महिला ने बैग नहीं छोड़ा, तो बदमाशों ने करीब बीस मीटर तक महिला को सडक़ पर घसीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। घटना में महिला के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-21 सी निवासी सुनीता (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल घर का सामान खरीदने सेक्टर के बाजार में जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स झपटने का प्रयास किया। महिला ने बचाव में पर्स कसकर पकड़ लिया। आरोपियों ने पर्स पकडक़र बाइक की स्पीड बढ़ा दी और करीब बीस मीटर तक महिला को घसीटते रहे। महिला के हाथ से पर्स छूटते ही आरोपी भाग निकले। महिला के मुताबिक पर्स में तीन मोबाइल, अलग-अलग अस्पताल के तीन ओपीडी कार्ड, कुछ दवाइयां और करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये थे।
महिला ने बाइक सवारों से भिडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी जद्दोजहद में उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया। सडक़ पर घिसटने के कारण शरीर पर काफी चोट भी आई हैं। आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। आसपास के लोगों व महिला के जानकारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
—–
वारदात की जगह पर अंधेरा होने के चलते लोगों को इसका पता नहीं लग पाया। पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर तुरंत पहुंच गई थी। पर्स छीनने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
– मनोज कुमार, थाना सूरजकुंड प्रभारी

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *