बल्लभगढ़: व्यापारियों के हित में बाज़ारो को 6 बजे तक खोलने का आदेश-संजय गुप्ता

बल्लभगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा बाज़ारो को 6 बजे तक खोलने के आदेश का वस्त्र व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान संजय गुप्ता ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुकानदारो की पीड़ा को समझा और व्यपारियो द्वारा बाज़ारो को 7 बजे तक खोलने की मांग को सही समझकर बाज़ारो को 6 बजे तक खोलने के आदेश दिए उसके लिए मुख्यमंत्री,गृहमंत्री, कैबिनेट मंत्री व सभी विधायक बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि 6 बजे तक बाज़ारो को खोलने के आदेश देकर सरकार ने दुकानदारो के जख्मो पर मरहम लगाने का काम किया है क्योकि पहले आदेश में दुकानों को 5 बजे तक बन्द करने के आदेश थे जो सही नही थे जिससे दुकानदारो के भूखे मरने की भी नोबत आ सकती थी लेकिन नए आदेशो से सभी वर्ग के व्यपारियो को कुछ राहत मिलेगी।

Advertisement

संजय गुप्ता ने मीडिया के माध्यम से साशन व प्रशाशन से निवेदन भी किया कि दुकानों को खोलने के समय पर पुनःविचार किया जाय और बाज़ारो को 7 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।कोविड 19 से बचाव के लिए जारी हिदायतों का सख्ती से पालन कराया जाए।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *