फरीदाबाद सेक्टर-25 में बूस्टर की छत टूटने से आ रहा गंदा पानी, हो सकता है कोई बड़ा हादसा

फरीदाबाद। सेक्टर-25 में बने पुराने जलघर में पानी के बूस्टर की छत टूट चुकी है। इससे पानी बहुत गंदा हो गया है। पानी में मिट्टी और कीड़ों की भरमार है। इस गंदे पानी की आपूर्ति से स्थानीय लोगों ने शहर में बड़े हादसे की आशंका व्यक्त की है।

बड़े पार्क की जगह में बने जलघर के इस बड़े बूस्टर की क्षमता करीब 50 एमएलडी की क्षमता है। जिससे बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाती है। इससे सेक्टर-22, 23, 23ए, 24, 25, 55, 58, जवाहर कॉलोनी, गोंछी, जीवन नगर, मुजेसर और एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में पानी आपूर्ति की जाती है।

Advertisement

स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह ने कहा कि इसकी छत करीब दो साल पहले टूटी थी। बाद में पिछले साल भी इसका एक हिस्सा टूट गया। अब करीब बीस दिन पहले इसकी छत का बड़ा हिस्सा पानी में गिर गया। इसके बावजूद पानी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। इसमें जहरीले कीड़े मरे हुए पक्षी या फिर इस पानी में कोई कुछ भी मिला सकता है।

पानी की कोई सुरक्षा नहीं है। इसकी बार-बार शिकायत की गई है। लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। इसकी आपूर्ति भी बंद नहीं की गई। इस संबंध में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनोज ने कहा कि नगर निगम के पास आर्थिक संकट है। ऐसे में इस जलघर को एफएमडीए को दिया जा रहा है। एफएमडीए जल्द ही इसे ठीक कर देगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *