पलवल : मनचले करते थे परेशान, सिलसिला नहीं थमा तो 12वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

पलवल। मनचलों की छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं कक्षा छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुप्तागंज बाजार थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को हुई। आरोपी स्कूल आते -जाते समय छात्रा से छेड़खानी करते थे। यही नहीं फोन करके भी परेशान करते थे। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर एक नामजद और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल में लड़कियों के साथ मनचलों के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इससे पुलिस का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान फेल होता नजर आ रहा है। ताजा मामला शहर थाना क्षेत्र गुप्तागंज बाजार का है, जहां 12वीं कक्षा की छात्रा ने मनचलों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता विनोद ने बताया कि उनकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी कॉलोनी के ही गर्ल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

Advertisement

उनका आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक पिछले कई दिनों से उनकी बेटी के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। बार-बार फोन कर परेशान करता था। छात्रा ने उसका विरोध भी किया लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 29 अक्तूबर को आरोपी अपने साथी सतीश, दीलबाग व कुछ अन्य लोगों के साथ घर पर आया और झगड़ा किया। उसने धमकी दी कि उसके पास उसकी बेटी की वीडियो है, जिसे वह वायरल कर देगा। इसी से परेशान होकर छात्रा ने 30 अक्तूबर की रात को घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी हरीसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और मृतका छात्रा के शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल मृतका छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *