फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ने दो चोर को किया गिरफ्तार कर, लाखों के जेवर सहित जरुरी कागजात बरामद

फरीदाबाद- क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी के मुकदमें में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी के सामान को बरामद करते हुए थाना आदर्श नगर के मुकदमें को सुलझाया है।

गिरफ्तार आरोपी रोहित गुरुग्राम के सोहना के गांव लखुवास का और आरोपी नीरज गांव मलेरणा सदर बल्लभगढ़ फरीदाबाद का रहने वाला है।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियो ने मिलकर थाना आदर्श नगर के क्षेत्र में 28 दिसम्बर रात को एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपियों ने सोने व चादी के आभूषण चोरी किए थे। दोनो आरोपियो को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लबगढ के सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है।

पूलिस टीम ने बताया कि तीन आरोपियो ने 28 दिसम्बर की रात के समय करीब 2 बजे आदर्श नगर के एक मकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियो से 3 जोड़ी पाजेब चांदी, 3 अंगूठी चांदी, 1 नग अंगूठी, 5 लक्षा चांदी,1 गुच्छा चांदी,1 सोना अंगूठी, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड,1 एटीएम कार्ड और 1 आरसी बरामद किए गए है। आरोपियो ने नशे की पूर्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *