करवा चौथ की खरीदारी को बाजारों में भीड़: शहर हुआ गुलजार

फरीदाबाद। करवाचौथ का त्योहार रविवार को पड़ रहा है। महिलाएं त्योहार की तैयारी के लिए बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। आभूषण से लेकर कपड़ों तक की जमकर खरीदारी हो रही है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। करीब दो वर्ष बाद बाजार में इस तरह की रौनक देखने को मिली है। इससे दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। शहर के सबसे बड़े बाजार टाउन के अलावा ओल्ड फरीदाबाद बाजार, टाउन नंबर-पांच और बल्लभगढ़ में जमकर भीड़ उमड़ रही है।

सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भीड़

Advertisement

टाउन नंबर-एक के बाजार में शुक्रवार दोपहर को महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से अपनी जरूरत के सामान खरीद रही थीं। यहां चूड़ियों, बिंदी, लिपस्टिक, क्रीम आदि की जमकर खरीदारी हो रही थी। महिलाओं की इतनी भीड़ थी कि दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिल रही है। इसके अलावा महिलाएं चीनी और मिट्टी के करवों खरीद रहीं थीं। टाउन नंबर-एक बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची डबुआ कॉलोनी निवासी महिला राधिका ने बताया कि बाजार में आज भीड़ नजर आ रही है। दो वर्ष के मुकाबले थोड़ा समान महंगा है। उधर, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में भी महिला खरीदारों की भीड़ का नजारा देखा गया।

आभूषण विक्रेताओं की भी हो रही चांदी

Advertisement

करवा चौथ के त्यौहार पर आभूषणों की भी अच्छी-खासी बिक्री होती है। आमतौर पर महिलाएं अपने लिए सोने और चांदी के आभूषण खरीदती हैं। टाउन नंबर-एक बाजार में आभूषण की दुकान चलाने वाले सुशांत ने बताया कि हर तरह के आभूषण की बिक्री हो रही है। करवाचौथ के त्योहार से आभूषणों की मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सोने के टॉप्स, कुंडल, पायजेब और चुटकियों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। कुछ लोग हीरे के आभूषणों की भी मांग कर रहे हैं। चांदी के करवों की मांग नहीं आ रही है।

कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ी:

Advertisement

बाजारों में कपड़ों की दुकान पर भी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं साड़ी की खरीदारी में जुटी हुई थीं। कुछ महिलाएं महंगी डिजाइनर साड़ियां भी खरीद रही हैं। टाउन नंबर-एक, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। क्राउन प्लाजा मॉल में महिलाओं के वस्त्रों की दुकान चलाने वाले संजय जिंदल ने बताया कि महिला खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। कई दिन से खरीदारी हो रही है। उनके यहां 25 हजार रुपए तक की साड़ियों की बिक्री हो रही है। डिजायनर साड़ियों की अच्छी मांग आ रही है। दो साल बाद त्योहार पर ऐसी बिक्री हो रही है। इससे पहले तो कोरोना संक्रमण की वजह से मॉल बंद ही चल रहे थे। उम्मीद है कि आगे भी बिक्री ठीक-ठाक रहेगी।

ब्यूटी पार्लर चल रहे हाउसफुल:

Advertisement

शहर में जगह-जगह ब्यूटी पार्लर पार्लर चल रहे हैं। सभी पार्लर इन दिनों हाउसफुल हैं। पार्लर संचालिका फुर्सत नहीं मिल रही है। बाजार के अलावा काफी संख्या में पार्लर घरों में भी चल रहे हैं। महिलाएं हर रोज पार्लर में जाकर सज संवर रही हैं। कुछ महिलाओं करवा चौथ वाले दिन के लिए भी अपनी बुकिंग करवाई हुई है। सेक्टर-दो निवासी पार्लर संचालिका भावना ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से काम काफी ज्यादा हो गया है। शनिवार और रविवार के लिए भी महिलाओं ने बुकिंग करवाई हुई हैं। इस बार दो साल के मुकाबले अच्छा काम आ रहा है।

मेहंदी लगवाने पहुंच रहीं महिलाएं:

Advertisement

करवा चौथ से पहले महिलाएं मेहंदी भी लगाती हैं। बाजारों में महेंदी लगाने वालों के स्टाल सज गए हैं। अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी के लिए अलग-अलग कीमत देनी पड़ रही है। बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए 50 रुपए से लेकर 300 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। टाउन नंबर में मेहंदी का स्टाल लगाने वाले सोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही उनका स्टाल लग गया है। देर रात तक मेहंदी लगाई जाएगी। इस बार कोरोना नहीं है। इससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई की उम्मीद है। 50 रुपए से लेकर 300 रुपए लिए जा रहे हैं।

मिठाई विक्रेता भी कर रहे तैयारी:

Advertisement

करवाचौथ के त्योहार पर मिठाइयों की भी अच्छी-खासी बिक्री होती है। मिठाई विक्रेता भी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। करवा चौथ वाले दिन रसमलाई, जलेबी और इमरती की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। बल्लभगढ़ में गुप्ता मिष्ठान भंडार के संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शाम के वक्त अचानक मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लोग त्योहार के मद्देनजर अपने घर मिठाई ले जाना पसंद करते हैं। सबसे ज्यादा बिक्री इमरती की होती है। लोग गर्म-गर्म इमरती खाना पसंद करते हैं।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *