फरीदाबाद: बढ़ते साइबर क्राइम के मद्देनजर हर पुलिस जोन में साइबर सेल का गठन

फरीदाबाद। साइबर अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सेंट्रल, एनआईटी और बल्लभगढ़ जोन में साइबर सेल का गठन कर दिया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल के आधुनिक युग में डिजिटलाईजेशन के साथ-साथ साईबर अपराधों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। साईबर अपराध के इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार फरीदाबाद के प्रत्येक पुलिस जोन में एक-एक साईबर सेल गठित किया गया है। इससे पहले साईबर मामलों की निगरानी के लिए फरीदाबाद में एक साईबर थाना तथा एक साईबर सेल पहले से कार्यरत था। अब तीन नए साईबर सेल बनने के साथ साईबर अपराधों के विरूद्ध कार्रवाई करने वाली इकाईयों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई।

Advertisement

एक लाख रुपए तक के साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ित व्यक्ति स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए फरीदाबाद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क काम कर रहा है। इससे साइबर अपराधों के पीड़ितों को जल्द पुलिस सहायता मिलेगी। इससे पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। अभी तक सिर्फ एक साइबर सेल है। वहीं एक साइबर थाना है।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *