फरीदाबाद: रास्ता पूछने के बहाने एनडीएमसी की कर्मचारी से जेवर ले उड़े जालसाज

फरीदाबाद। बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद बाईपास मोड़ पर दो जालसाजों ने एनडीएमसी के बागवानी विभाग की एक महिला सुपरवाइजर को बातों में उलझाकर आभूषण उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आभूषण लेकर चम्पत हो गए। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहर सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ की रहने वाली महादेवी चित्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह नई दिल्ली म्युनिशिपल काउंसिल (एनडीएमसी) के बागवानी विभाग में सुपरवाइजर हैं। वह शनिवार को दिल्ली कार्यालय से अपने बल्लभगढ़ स्थित घर जा रही थी। दोपहर पौने दो बजे बदरपुर बॉर्डर के समीप बाईपास मोड़ पर दो युवक मिले। उन्होंने दिल्ली के धौलाकुआं का रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। उन्होंने उन्हें रास्ता बता दिया। इसी दौरान उन्होंने महादेवी को अपनी बातों में उलझाते हुए उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद उन्होंने चकमा देकर उनके पर्स में रखी सोने की चेन, चेन में लगा सोने का लॉकेट व दो अंगूठी निकाल ली। 10 मिनट बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रखे आभूषण गायब थे।

Advertisement

वारदात को अंजाम देते वक्त ठगों ने पीड़ित महिला के फोन से मिस कॉल की थी। अब पुलिस उस कॉल के आधार पर ठगों का सुराग लगाने में जुटी है।

महिला ने पुलिस को उस नंबर के आधार पर शिकायत दी। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया। वह नंबर मुंबई में ट्रेस हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *