फरीदाबाद: मैट्रीमोनियल साइट पर विदेशी महिला की प्रोफाइल बना 70 से ज्यादा लोगों के साथ की ठगी, गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मैट्रीमोनियल साइट पर ठगी का गिरोह चलाता था। खुद को विदेशी महिला बताकर दोस्ती करते और फिर कस्टम में गिफ्ट फंसने का झांसा देकर लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी करते। पकड़े गए लोगों में एक नाइजीरिया का नागरिक भी है।

मैट्रीमोनियल साइट पर जीवनसाथी ढूंढना आपको मंहगा पड़ सकता है। आपको फंसाकर कुछ लोग ठगी भी कर सकते हैं। ऐसे ही एक मामले में एनआईटी का युवक फंस गया। मेट्रीमोनियल साइट पर अमरीक सिंह जुनेजा को एक युवती का प्रोफाइल दिखा। इसमें युवती को विदेशी बताया गया था।

Advertisement

5.78 लाख ठगी की शिकायत के बाद खुला मामला

युवक ने उस प्रोफाइल पर संपर्क किया। दोनों की दोस्ती हुई और युवक को गिफ्ट भेजने को कहा कस्मट में सामान फंसने का बहाने उससे 5.78 लाख रुपये ठग लिए। युवक की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने जांच शुरू की और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाईजीरियाई नागरिक चिनोसो रोय अकाता है। इसके अलावा जसौला दिल्ली के रहने वाले अजय कुमार, आतिफ अली और संगीता को भी गिरफ्तार किया गया है।

बैंक खाते किए गए सीज

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवा रखे थे। इन खातों से बीते छह महीने में लगभग साठ लाख रुपये के लेनदेन का विवरण मिला है। यह गिरोह गाजियाबाद, गोंडा, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों के लगभग 70 से ज्यादा लोगों को ठगी का निशाना बना चुका है।

‘स्टडी वीजा पर आया था भारत’

Advertisement

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि गिरोह के नोएडा, बरेली, गुरुग्राम और दिल्ली में खोले गए फर्जी खातों को यूपी पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। गिरफ्तार किया गया नाईजीरियन बिना वीजा के दिल्ली में रह रहा था। वह स्टडी वीजा पर भारत आया था।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *