फरीदाबाद: मूलभूत विकास कार्यों की नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी- कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोगों के लिए सिवरेज, बिजली पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। फरीदाबाद का चहुमुखी विकास उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने आज शुक्रवार को गांव अंगनपूर में मनोज भण्डाना के घर से नवला की ढाणी तक बनने वाली गली को ईंटल लँकिंग टाइल से बनाने का शुभारंभ गणमान्य नागरिकों के हाथों तुड़वा कर किया।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” की नीति से हो विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास करवाएं जा रहे हैं।

Advertisement

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद सभी क्षेत्रों को बेहतर सड़को को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों के अलावा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे व फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेस वे जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी सड़क परियोजनाएं भी शामिल है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिस गली को ईंटर लाकिंग टाइल से बनाने का आज उन्होंने शुभारंभ किया है। उसकी जरूरत पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अंगनपूर की सभी गलियों का निर्माण नगर निगम फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके निर्माण के बाद शहर दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों के लिए सिवरेज, बिजली, सड़क, ट्यूबवेल पानी की मूलभत सुविधाओं की कमी नही रहने दी जाएगी। बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Advertisement

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद देवेन्द्र, पूर्व पार्षद रतनपाल, सुबोध जर्मन, अतर सिंह नेता जी, चवन भण्डाना, ऋषि राज, कविन्द्र, मनोज, भरत भण्डाना, ललित, विनोद भण्डाना, प्रवेश भण्डाना, संजू चपराना, विकास शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *