अश्लील मैसेज भेजकर लड़कियों को परेशान करने वाले आरोपी को खेड़ी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- थाना खेडी पुल पुलिस टीम ने एक आरोपी को लड़कियों से फोन पर अश्लील बाते करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बब्लू है जोकि फरीदाबाद के गांव ददसिया का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बब्लू थाना खेडी पुल के छेड़छाड़ के मुकदमें में जेल से एक महीने पहले ही जमानत पर आया था। आरोपी बब्लू ने लड़की से अपना फोन खोने की झुठी बात बोल कर अपने फोन पर कॉल कराकर फोन नम्बर ले लिया था।

Advertisement

पीड़ित लड़की के पास 2-3 दिन बाद एक अंजान नम्बर से फोन आया जो लड़की ने रॉन्ग नम्बर बोल कर काट दिया था। आरोपी लड़की को बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था जिससे परेशान होकर लड़की ने अपने परिजनों को बताया।

लड़की के परिवार वालो ने लड़के के घर वालो को उसके बारे में बताया और समझाने की बात कही लेकिन आरोपी ने उनकी बात नही मानी और पीड़ित लड़की को फोन पर अश्लील बात कर परेशान करने लगा। जिसपर लड़की के पिता ने थाना खेडी पुल में दी लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गांव ददसिया से गिरफ्तार किया ।

Advertisement

महिला अनुसंधान अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपी बब्लू थाना खेडी पुल के छेड़छाड़ के मुकदमें 1 महीने पूर्व ही जेल से जमानत पर आया था।

आरोपी बब्लू से पूछताछ में पता चला की आरोपी पर गुरुग्राम, दिल्ली और थाना भुपानी में भी छेड़छाड़ के मुकदमें दर्ज है। आरोपी विवाहित है और दो बच्चो का पिता है। आरोपी को आज अदालत पेश कर जेल भेज गया।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *