बल्लभगढ़ की जनता को उल्लू बना रहे हैं मूलचंद और शारदा : जगन डागर

फरीदाबाद, 10 जनवरी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव पूर्व पार्षद जगन डागर ने कहा कि भाजपा ने अपने लगभग सात साल के कार्यकाल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। आज जब मोहना रोड पर प्रस्तावित एलिवेटिड वे बनाने का एक मात्र कार्य भाजपा के मंत्री मूलचंद शर्मा कराना चाहते हैं। जबकि उसी काम को भाजपा नेता शारदा राठौड़ रुकवाना चाहती हैं। भाजपा के दोनों नेता मिलकर डब्लू डब्लू एफ का खेल खेल रहे हैं और बल्लभगढ़ की जनता को भ्रमित कर के अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे है।

यह बड़ी विडम्बना की बात है की भाजपा का एक नेता प्रस्तावित एलिवेटिड वे को बनवाना चाहते हैं। जबकी शारदा राठौड़ उसको रूकवाना चाहती हैं। श्री डागर ने कहा कि दोनों ही नेता बल्लभगढ़ की जनता को बरगला रहे हैं। दरअसल, इन लोगों का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। इन्हें बल्लभगढ़ के लिए ऐसा प्लान तैयार करना चाहिए की बल्लभगढ़ जाम, अतिक्रमण और खुली नालियों से मुक्त होना चाहिए। इन कामों को कराने के लिए किसी भी राॅकेट साइंस की जरूरत नहीं है। बल्कि ये मूलभूत जरूरतों के काम हैं। पूर्व विधायक ने अपने कार्यालय में जाम, अतिक्रमण और न ही खुलीं नालियों से मुक्त करा सकीं। भाजपा के मंत्री भी अपने दूसरे कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के लिए कोई काम नहीं करा सके। बल्लभगढ़ की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

Advertisement

किसी भी शहर का विकास, ऐसा होना चाहिए, जिसमें जनता का विकस हो। जनता को उजाड़ कर या उसकी रोजी-रोटी छीन कर जो विकास होता है, वह विकास नहीं विनाश होता है। आज के दौर में इन्फराट्रक्चर के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। हमे ऐसी तकनीक अपनानी चाहिए की बल्लभगढ़ को जाम से भी मुक्ति भी मिल जाए और व्यापारियों का कारोबार भी बढ़े। लेकिन भाजपा केवला अपना विकास चाहती है और जनता को हमेशा उलझा कर रखती है। चाहे वह नोटबंदी हो, जिएसटी हो या किसानों का मुद्दा। इसी तरह इस पुल के मामले में भी ये लोग बल्लभगढ़ की जनता को उलझाना चाहते हैं न की विकास करना।

श्री डागर ने कहा कि भाजपा नेत्री कुमारी शारदा राठौड़ लगातार दो बार बल्लभगढ़ की विधायक बन चुकीं हैं, लेकिन अपनें कार्य काल में वह बल्लभगढ़ के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं करा सकीं। उन्होंने अपना विकास तो किया, लेकिन बल्लभगढ़ के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किया। ये केवल सुविधा वाली राजनीति करती हैं और सत्ता के साथ रहती हैं। जिस पार्टी ने इन्हें आम आदमी से खास आदमी बनाया, उस पार्टी को छोड़ने में इन्होंने एक मिनट नहीं लगाया। पूर्व विधायक ने जनता को धोखा दिया है। इनकी कलई अब पूरी तरह से खुल चुकी है। कभी बल्लभगढ़ तो कभी पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का सपना तो वे खूब देखती हैं। लेकिन जब जनता के काम कराने की बात आती है तब वे अपना पल्ला झाड़ लेती हैं। सभी जानते हैं की सत्ता के साथ नेता अपने निजी कार्य कराने के लिए रहते हैं। आज जब जनता को बल्लभगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता की जरूरत थी, तब वे सत्ता के साथ बैठी हैं। जनता सब कुछ समझ और देख रही है। जनता फिर से उनके झांसे में नहीं आने वाली।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *