मूलचंद शर्मा ने भिवानी के खानक में हुए हादसे पर जताया दुख

बल्लभगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भिवानी के खानक हादसे पर  गहरी संवेदना व्यक्त करते दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता मलवे में दवे हुए लोगो की जान बचाना है। खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे इसकी जांच करें ,जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल और मै स्वयं इस घटना पर पूरी नजर रखे हुए है।

Advertisement

भिवानी जिला के  खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। कई लोगों के दबने और हताहत होने की सूचना है। बड़े स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस सहित आर्मी की टीम मौके पर पहुंच गई है जो वहाँ रेस्क्यू कर रही है।। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि भिवानी जिला के तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम  खनन क्षेत्र है। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *