फरीदाबाद में अब पांच कैदी रेडियो जॉकी के तौर पर करेंगे काम

फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाताफरीदाबाद जेल रेडियो के लिए पांच कैदियों को रेडियो जॉकी के रूप में चुना गया है। इसके लिए ऑडिशन का संचालन अधीक्षक जय किशन छिल्लर और जेल सुधारक डॉ. वर्तिका नंदा ने किया। ये चयनित कैदी वर्तिका नंदा की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरेंगे।

एक अपराधी राजकुमार जेल रेडियो पर कहानियां सुनाएगा और उसे कहानीकार के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। मनु, जो पहले से ही 2020 में आरजे के रूप में प्रशिक्षित थे, राहुल के साथ क्विज मास्टर होंगे। इसके साथ तिनका-तिनका जेल रेडियो कहानी और समसामयिक मामलों के दो अतिरिक्त खंड पेश कर रहा है।

Advertisement

मेहताब नाम के एक कैदी ने सामाजिक विज्ञान में पीएचडी की हुई है वो तिनका जेल अनुसंधान प्रकोष्ठ का हिस्सा होंगे, जिसने 2021 में हरियाणा में अपना काम शुरू किया था। गौरतलब है कि जिला जेल, फरीदाबाद में जेल रेडियो का उद्घाटन 28 जनवरी 2021 को किया गया था।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *