घर के बाहर गाली-गलौच करने से किया मना तो धारदार हथियार से कर दिया हमला


फरीदाबाद, 27 मार्च : होली मना रहे कुछ मनचले लडक़ों को घर के बाहर गाली-गलौच करने से मना किया तो उन्होंने पहले तो युवक के पिताजी के साथ झगड़ा किया और बीच में आने पर युवक की जांघ में धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक को गंभीर चोट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदर्श नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रिंस ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर के बाहर करीब 10-12 लडक़े होली मना रहे थे और आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। जिनको ऐसा करने से प्रिंस के पिताजी विकास ने मना किया तो वो लोग उनके साथ ही गाली-गलौच एवं झगड़ा करने लगे। ऐसे में प्रिंस बीच में आया तो उन्होंने प्रिंस की जांघ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें प्रिंस बुरी तरह से जख्मी हो गया। उन्होंने कानूनी कार्यवाही करने पर दोबारा से मारपीट करने की धमकी दी। प्रिंस ने बताया कि इस सारी घटना का षडयंत्रकर्ता सागर नामक लडक़ा है, जिसके उकसावे में आकर उन पर हमला किया गया।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *