केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वाल्मीकि जयंती पर सफाई योद्धाओं को किया सम्मानित

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने विश्व में लोगों को अच्छाई के मार्ग पर चलने की राह दिखाई। वे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए सबसे बड़े काव्य की रचना की है। उनके द्वारा लिखी गई रचनाएं आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को स्थानीय सेक्टर- 12 के कन्वेंशन हॉल में नगर निगम द्वारा सफाई योद्धाओं के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बारे में जितना भी बोला जाए वो कम है। महर्षि वाल्मीकि स्वच्छता प्रेमी थे। उन्होंने हमेशा स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने बुराई का मार्ग छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का रास्ता दिखाया। महर्षि वाल्मीकि ने हमेशा लोगों को जागरूक किया। वे हमेशा रामायण ग्रंथ काव्य के माध्यम से जागरूक करते रहेंगे।

Advertisement

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके द्वारा रचित काव्य की नीतियों का अनुसरण करके उन पर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने देश में भ्रष्टाचार, दुराचार के मार्ग को खत्म करके अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचारियों और दुराचारियों को दंडित करने का काम कर रहे हैं। जैसे महान संत महर्षि वाल्मीकि ने अधर्म पर धर्म की जीत का नारा दिया, उसी प्रकार स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रधान महात्मा गांधी ने 2 अक्टूबर वर्ष 2014 से की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करके ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों शौचालय बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए बीट तैयार की जाए और आगामी महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर प्रथम और द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले सफाई कर्मियों को नगद राशि का इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का शहर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान है और रहेगा।

Advertisement

सफाई कर्मचारियों की बदौलत शहर साफ-सीमा

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सफाई का काम कोई आसान काम नहीं है। सफाई कर्मी दिनरात मेहनत करके शहर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान देते हैं। इन्हीं का अनुसरण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिन खर्ची और बिन पर्ची के लोगों को नौकरियां देने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है।

Advertisement

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही सफाई कर्मियों की नीतियों का अनुसरण करके उसे क्रियान्वित करने का काम किया है। देश में हाथ से मैला ढोने का काम खत्म करने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। महर्षि वाल्मीकि ने त्रेता युग में रामायण की रचना की थी जो आज भी हमारे सर्व समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत है।

महर्षि वाल्मीकि हिंदुस्तान के पहले कवि थे : यशपाल

Advertisement

नगर निगम के आयुक्त यशपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हिंदुस्तान के पहले कवि थे। उन्होंने रामायण की रचना पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व की थी। उन्होंने संस्कृत के सरलोकों का उच्चारण भी अपने मुख से तत्काल किया था। एक क्रोच पक्षी के की पीड़ा पर उन्होंने संस्कृत का पहला शब्द निकाला था। यशपाल ने कहा कि सफाई में बेहतर कार्य करने वाले को लोगों को हर महीने सम्मानित किया जाएगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के समारोह के अवसर पर महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर की सफाई बेहतर सफाई करने वाले 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें बलकेश्वर देवी, नानक चंद, श्रीमती राजबाला, मुकेश, दीपक, कुसुम, प्रवीण, बलबीर, बीर और रोशनी शामिल है।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *