युवक से कुकर्म मामले में दो युवकों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद। एक व्यक्ति के साथ कुकर्म करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। भारत कॉलोनी एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सूरजकुंड रोड स्थित एक आश्रम पर जा रहे थे।

उसी दौरान आश्रम से थोड़ा पहले दो लड़के सड़क किनारे मिले। दोनों युवकों ने उसे बातों में लगाकर सड़क के पास जंगल में ले गए। उसे डराया धमकाया और एक लड़के ने उसे पकड़ लिया और दूसरे लड़के ने उसके साथ कुकर्म किया। उन युवकों के नाम अजय और रवि पता चला है। दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, पर दोनों के बारे में सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *