सफल रहा सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान, अब भ्रष्ट अफसर को सस्पैंड करें आयुक्त: जगदीश भाटिया

फरीदाबाद। हरियाणा भाजपा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने एवं उसके साथ लगती एमओआर की जमीन को उन्हीं लोगों को आवंटित करने के आदेश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया है। भाटिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा से व्यापारी एवं आम जनता के हित के लिए पॉलिसी बनाई है।

यही वजह है कि भाजपा की मनोहर लाल सरकार को प्रदेश की जनता तीसरी दफा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव द्वारा चलाए गए सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान पूर्ण रूप से सफल हो रहा है। फरीदाबाद के लोग इस अभियान से बेहद खुश हैं, इसलिए वह निगम प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं।

Advertisement


भाटिया ने कहा कि निगम आयुक्त के इस अभियान ने फरीदाबाद को फिर से खूबसूरत बना दिया है। लोगों ने अपने अतिक्रमण खुद हटाकर निगम प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। इसके लिए वह निगम आयुक्त यशपाल यादव एवं फरीदाबाद की जनता का तहेदिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि यशपाल यादव जैसे अधिकारी ही प्रदेश की नीतियों को आम जनता के बीच जाकर लागू कर रहे हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि अब फरीदाबाद की सडक़ें पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त होने लगी हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि सडक़ों पर चलना अब सुखद हो गया ह

भाटिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से अपील करते हैं कि फरीदाबाद में होने वाले अवैध निर्माणों के लिए कपाऊंड फीस की नीति लागू करें। निगम के अनेक अधिकारी अवैध निर्माणों की आड़ में लूट मचाए हुए हैं। इससे जनता बेहद त्रस्त हैं, इसलिए सरकार ऐसी नीति लाए, जिससे 31 दिसंबर 2021 तक जितने भी अवैध निर्माण हुए हैं, उनसे कपाऊँड फीस लेकर लीगल कर दे और इस डेट के बाद होने वाले अवैध निर्माणों को बनने ना दिया जाए। इस पॉलिसी से भ्रष्ट अफसरों से परेशान हो चुके लोगों को राहत मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इससे निगम को काफी बड़ी तादाद में राजस्व की प्राप्ति होगी और खाली खजाना भरने लगेगा। फंड आने से शहर का भी तेज गति से विकास हो सकेगा। इसलिए सरकार इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला ले।


इसके अलावा पिछले दिनों तोडफ़ोड़ विभाग के एक एसडीओ की रिश्वत लेने की ऑडियो वायरल हुई है, उस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री एवं नगर निगम आयुक्त तत्काल कार्रवाई करें और संबंधित अधिकारी को सस्पैंड कर उस पर जांच कमेटी बिठाई जाए। ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई ना होने की वजह से ही उनके हौंसले इतने बुलंद हो जाते हैं कि वह खाते भी हैं गुर्राते भी हैं की नीति पर चलने लगते हैं। ऐसे अधिकारी फरीदाबाद को लूटकर अपना घर भर रहे हैं। इसलिए वह निगम आयुक्त से अपील करते हैं कि इस अधिकारी को तत्काल रूप से सस्पैंड किया जाए।

Advertisement

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *