लालच में आकर लगाया स्टॉक मार्केट में पैसा, गंवा दिए एक करोड़ 17 लाख

फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर व्यक्ति को बेवकूफ बनाकर उससे जिंदगी भर की जमा पूंजी हड़प ली। व्यक्ति से इंस्टीटयूशनल ट्रेडिंग के नाम पर पैसे लगवाए गए और उन पैसों को ट्रेडिंग में बढ़ता हुआ दिखाया गया। अंत में पैसों को निकालने के नाम पर 38 लाख रुपए सर्विस चार्ज के नाम पर लूट लिए। साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के रहने वाले मनोरंजन त्रिपाठी रिटायरमेंट के बाद एक प्राइवेट कंपनी में कॉन्ट्रेक्ट आधार पर काम करते हैं ने एक व्हॉटसप ग्रुप को ज्वाइन किया, जिसको राहुल शर्मा देख रहा था। वह ग्रुप में स्टॉक मार्केट टिप्स देता था। 2-3 दिन के बाद उसने मनोरंजन त्रिपाठी को इंस्टीट्यूशनल टे्रडिंग करने के लिए बोला। इसके लिए मनोरंजन त्रिपाठी ने 3-4 दिन का समय लिया और वह ग्रुप में चलने वाली गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

Advertisement

ग्रुप में लोगों द्वारा ट्रेडिंग में कमाए गए मुनाफे का जिक्र किया जाता था और कमाए गए मुनाफे के स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। इसको देखकर मनोरंजन त्रिपाठी के मन में पैसा लगाने का लालच आया। मनोरंजन त्रिपाठी ने अपनी सारी बचत पूंजी इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग में लगा दी और सोचने लगा कि वह अपने एवं परिवार के लिए कुछ बचत कर लेगा। बुधवार 3 अप्रैल को ग्रुप में एक नोटिस दिया गया कि इंस्टीट्यूशनल ग्रुप में ट्रेडिंग का आज आखरी दिन है, इसलिए सभी अपना पैसा निकाल लें।

इसके लिए मनोरंजन त्रिपाठी ने मनीष कुमार से संपर्क किया और उन्होंने 38 लाख रुपए सर्विस चार्ज जमा करने के बाद ही पैसे निकाल पाने का ऑप्शन बताया। इसको लेकर मनोरंजन त्रिपाठी पशोपेश में फस गए और उन्होंने अपने साथियों से पैसे लेकर 38 लाख भी जमा कर दिए। इसके बाद 19 लाख रुपए पब्लिक टैक्स के रूप में जमा करवाने के लिए बोला। मनोरंजन त्रिपाठी ने यह रकम उनकी जमा राशि से एडजस्ट करने के लिए बोला, लेकिन वो नहीं माने और उन्होंने त्रिपाठी जी के फोन उठाने बंद कर दिए। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को इस बाबत शिकायत दी है और जिंदगी भर की जमा पूंजी वापिस निकलवाने की गुहार लगाई है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *