गीता जयंती महोत्सव में श्री सिद्धदाता आश्रम की श्रीकृष्ण झांकी ने जीता सबका दिल

फरीदाबाद। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गीता जयंती महोत्सव में श्री सिद्धदाता आश्रम की श्रीकृष्ण झांकी की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की है। आश्रम को प्रशासन की ओर से महोत्सव में भागीदारी के लिए सम्मानित भी किया गया।


श्री सिद्धदाता आश्रम की झांकी में श्रीकृष्ण के बाल रूपों को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें माखन मिश्री खाते हुए, माँ यशोदा द्वारा गुस्से में ओखली से बंधे श्रीकृष्ण, सुदामा श्रीकृष्ण की भेंट आदि दृश्य दिखाए गए थे। इस झांकी की सभी ने बहुत प्रशंसा की। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के महल का भी सुंदर चित्रण किया गया था। महोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा से सम्मानित होने के बाद आश्रम पहुंचे जत्थे को श्री गुरु महाराज जी ने भी आशीर्वाद दिया और स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों एवं वेदपाठियों के साथ गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ करते हुए आश्रम की परिक्रमा की।

Advertisement

आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भगवद गीता का ज्ञान हर युग में प्रासंगिक है। श्रीकृष्ण के चरित्र चित्रण का हमारे भारतीय सनातन परंपरा के प्रचार प्रसार में बड़ा भारी योगदान है। शासन प्रशासन द्वारा गीता जयंती महोत्सव मनाए जाने से बड़ी संख्या में लोगों को गीता का ज्ञान प्राप्त हुआ है। इसमें हमारे आश्रम को भी भागीदारी का अवसर प्राप्त हुआ है। इसकी हमें बड़ी प्रसन्नता है। इसके लिए हम प्रशासन के धन्यवादी हैं।

Loading

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *