खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य : राजेश नागर

दो दिवसीय दिव्यांगजन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोले विधायक राजेश नागर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा […]

सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग हुए दिल्ली महारैली में शामिल

फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए। इस दौरान तयशुदा कार्यक्रम अनुसार लोग बदरपुर बॉर्डर पर […]

भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार : गौड़

गौड़ के संयोजन में आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ जनसैलाब फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. योगेश गौड़ एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ के द्वारा सेक्टर-18 मार्किट हुडा ग्राउंड में सर्व […]

सामाजिक ताकतों का मिलकर सामना करने की जरूरत : लखन सिंगला

होली मिलन समारोह में पहुंचे कांग्रेसी नेता का अग्रबुंधओं ने किया जोरदार स्वागत फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार होता है इसलिए इस […]

शहीदों के बलिदान के कारण हम आजाद हुए  : राजेश नागर 

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना पर बोले विधायक राजेश नागर फरीदाबाद तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब शहीदों के बलिदान के कारण है। वह यहां गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आजादी सबसे कीमती चीज है।  इसे हमारे लिए कमाने के लिए हमारे पुरखों ने बलिदान दिए, जेलों में गए और यातनाएं सहीं। इनमें भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज इन तीनों के बलिदान का दिन है। हमें अपने क्रांतिकारियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और उनके चरित्र को हमेशा अपने दिलों में याद रखना चाहिए। नागर ने कहा कि हमारे देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का बड़ा योगदान है। इसके लिए हमें उनका हमेशा ऋणी रहना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित कर गांव के लोगों ने बड़ी मिसाल पेश की है। आज जब लोगों में अलग अलग तरह के भाव पैदा हो रहे हैं वहीं गांव बहादरपुर के लोगों ने शहीद की प्रतिमा को स्थापित कर सबका दिल जीत लिया है। नागर ने कहा कि आज भाजपा की सरकारों में देश के असली योद्धाओं को सम्मान प्राप्त हो रहा है, पदम पुरस्कार मिल रहे हैं और भारत रत्न मिल रहे हैं। नागर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का समय है।  हमारे वर्तमान सांसद एवं केंद्र में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। आप लोगों ने उन्हें पिछली दो बार भी बड़ी मात्रा में मतदान कर विजयी बनाया है और इस बार भी आप उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजें। जिससे कि देश में विकास का पहिया अपनी गति से चलता रहे। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें, मैं आपके हर दुख तकलीफ के लिए साथ बैठा हूं। इस मूर्ति की स्थापना शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर द्वारा की गई है। इस अवसर पर सरपंच सूरजपाल भूरा, ब्लॉक मैंबर सुनील कुमार, सुखबीर अधाना, ब्लॉक मैंबर जय भगवान, बिजेंद्र नंबरदार, चौधरी रमेश, चौधरी सतबीर, चौधरी हरपाल, चौधरी गजराज, संजय कौशिक, शीशपाल चौधरी, शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर के सदस्य चिराग, अरुण, कपिल, सोनू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

होर्डिंग साइटों पर चुनाव प्रचार प्रसार करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

फरीदाबाद, 19 मार्च। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों की होर्डिंग साइटों पर चुनाव प्रचार प्रसार करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार होर्डिंग […]

Loading

एडल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत

स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचार फरीदाबाद ।सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में तिगांव के विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हमें 400 से ज्यादा एमपी जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे।  नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा ही हमारा सहयोग किया है और हमें उम्मीद है कि इस बार आप पहले से भी ज्यादा हमारा सहयोग करेंगे।  आप लोगों ने पहले भी पहले लोकसभा और फिर विधानसभा में हमें भर भर कर वोट दिए हैं जिससे सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा सरकारें बनाई हैं आपको यह तय करना होगा कि देश में विकास की गाड़ी पटरी से न उतर पाए। विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है, विकास से अछूते रहे वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा है और युवाओं को स्टार्टअप की ताकत देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया सैल्यूट कर रही है। आज हमारे पीएम दुनिया के सिरमौर हैं। वह कोरोना जैसी महामारी में भी देश को बचाते हैं और दुनिया के अन्य गरीब देशों की भी मदद करते हैं। यही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और मैडिकल ताकतों को भी भारत की ओर देखना पड़ा और सराहना पड़ा। यहां बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक नागर का स्वभाव इतना अच्छा है कि उनसे कोई नाराज नहीं हो सकता है। वह समस्या को सुनते ही अधिकारियों को फोन मिला देते हैं और हमारे काम हो जाते हैं। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र तंवर, सतीश कौशिक, बृजेश, कुमार सिन्हा, अभिषेक, मिहिर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा के अनेक गांवों के खेत खलियान मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू कराया  फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव विधानसभा के करीब आधा दर्जन गांवों के खेत खलियान […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुग्राम कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर

गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर   फरीदाबाद। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे। वह सुबह ही अपने भतौला निवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। नागर ने कहा कि देश को अपने आत्मबल की ऊर्जा से संचालित कर रहे मोदीजी को देखना ही शक्ति प्रदान कर देता है लेकिन उनका एकदम नजदीक से स्वागत करना जैसे पूरे तन मन को ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम ने हरियाणा की धरती को बड़े निर्णय का निमित्त बनाकर सीएम मनोहर लाल के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। हम पहले केंद्र में और फिर राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकारें बनाने जा रहे हैं। नागर ने बताया कि बहुत महत्वपूर्ण द्वारका एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। हालांकि दिल्ली की सरकार द्वारा पेड़ों के लिए जमीन देने में की देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा देर से बना लेकिन अंत्योदय का हृदय रखने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लाखों लोगों को राहत देने वाला यह प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया।

जन्मदिन पर सुमित गौड़ लिया जनता के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का संकल्प

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं तेजतर्रार कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने आज अपने जन्मदिवस पर जनता से जुड़ेे मुद्दों को और जोरशोर से उठाने का संकल्प लिया। सेक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों […]